ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। हाल ही मे लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा शुरु किये गए वी सी केयर फंड के लिए छात्रों से आवेदन मांगे गये हैं । आवेदन करने वाले छात्रों को आवेदन पत्र के साथ, फीस रसीद, अंकपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि, किसी अन्य स्रोत से वित्तीय सहयोग प्राप्त न होने का स्वघोषित प्रमाणपत्र तथा कुलानुशासक कार्यालय द्वारा प्रमाणित चरित्र प्रमाणपत्र लगाना होगा । जरूरतमंद छात्रों को वी सी केयर फंड के तहत अधिकतम 50000 रूपये तक की मदद करी जा सकेगी ।
विगत दो वर्षों मे कुलपति आलोक कुमार राय ने छात्र हित मे अनेक महत्वपूर्ण पहल करी हैं और नई योजनाओं की शुरुआत करी है ।। प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने बताया कि वी सी केयर फंड की स्थापना सूत्र वाक्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास सबका विश्वास ” से प्रेरित है जिसका प्रमुख उद्देश्य, जरूरतमंद छात्रों को वित्तीय सहयोग करना है जिससे किसी भी छात्र के भविष्य निर्माण मे वित्तीय संकट बाधा न बन सके । छात्र हित में शुरू की गई इस पहल से लखनऊ विश्विद्यालय सीमित संसाधनो के बावजूद अधिकतम छात्रों की मदद कर सकेगा । वी सी केयर फंड को समाज के सभी वर्गों के साथ ही देश-विदेश से लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों का सहयोग एवं प्रोत्साहन मिल रहा है ।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि वी सी केयर फंड के प्रथम चरण मे छात्रों को वित्तीय सहयोग देने के लिए आवेदन पत्र लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रकल्याण की वेबसाइट https://www.lkouniv.ac.in/ article/en/vc-care पर उपलब्ध करा दिया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की कोई अंतिम तिथि नहीं रखी गई है तथा प्राप्त आवेदन पत्रों को रोलिंग आधार पर नियमित तौर पर स्वीकार किया जाएगा । साथ ही साथ उन्होने समाज के सभी वर्गों से इस छात्र कल्याण केंद्रित कार्यक्रम मे बढ़कर भागीदार बनने और इस मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील की।

