1 of 6
2 of 6
फिल्म ‘लेडी सिंघम’ की शूटिंग पर उस रात करीब 11.30 बजे अभिनेता शक्ति कपूर पर फिल्म का एक महत्वपूर्ण सीन फिल्माया जाना था। सारी तैयारी हो गई और शॉट के लिए शक्ति कपूर को बुलाया गया तो पता चला वह सेट से गायब हैं। फिल्म का उस सीन के बाद ही पैकअप होना था क्योंकि पहले से ही नौ से नौ बजे तक की शिफ्ट में 11 बज गए थे। भोजपुरी फिल्में बहुत ही निर्धारित समय और सीमित बजट के अंदर शूट होती है अगर किसी वजह से शूटिंग का एक दिन भी बढ़ जाए तो निर्माता के लिए बड़ी मुश्किल होती है। शक्ति कपूर के नजर न आने से निर्देशक के साथ साथ निर्माता के चेहरे पर भी पसीना आने लगा और पूरी यूनिट परेशान हो गई।
3 of 6
फोन की घंटी बजी
निर्माता और निर्देशक उस दिन की शूटिंग को लेकर कोई फैसला लेते। उसके पहले उन्होंने शक्ति कपूर को फोन करने का फैसला किया। राहत की बात ये हुई कि शक्ति कपूर अपना फोन साथ नहीं ले गए थे। जैसे ही घंटी बजी तो फोन पास में ही दिख गया। अब लोगों को ये तो समझ आ गया कि वह यहीं कहीं और या तो किसी के साथ कहीं व्यस्त हैं या फिर चहलकदमी करते हुए दूर निकल गए हैं। उनकी खोजबीन चल ही रही थी कि शक्ति कपूर लोकेशन की एक तरफ से हाथ में कुछ सामान लेकर आते दिखे।
4 of 6
लोगों ने शक्ति कपूर को वापस आता देख राहत की सांस ली। बातचीत हुई तो शक्ति कपूर ने बताया कि जब सीन के शूटिंग की तैयारी हो रही थी तो उन्हें सीन में कुछ मिसिंग दिखा। दरअसल जो सीन फिल्माया जाना था उसमें एक तस्वीर की जरूरत थी और ये सीन का एक महत्वपूर्ण अंग भी थी। लेकिन किसी का ध्यान उस तरफ नहीं था। शक्ति कपूर बिना बताए वहां चले गए जहां शूटिंग का सारा सामान रखा था और वह तस्वीर ढूंढने लगे। वह तस्वीर लेकर ही लौटे। इस पर शूटिंग का इंतजाम देख रहे लोगों के चेहरे अपनी इस लापरवाही से शर्म से पानी पानी हो गए।
5 of 6
रानी और शक्ति का संगम
फिल्म की नायिका की नायक के साथ ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री के चर्चे तो होते ही रहते हैं, कई बार इस मामले में विलेन भी बाजी मार लेते है। यूं तो फिल्म ‘लेडी सिंघम’ में रानी चटर्जी और शक्ति कपूर के बीच काफी तनाव दिखाया गया है। लेकिन इन दोनों के बीच दो गाने भी फिल्माए गए हैं। इन गानों में इन दोनो के बीच की केमिस्ट्री देखने का इंतजार दोनों के प्रशंसकों को है। फिल्म में रानी चटर्जी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।

6 of 6
रानी मुखर्जी के नक्शेकदम
फ़िल्म ‘लेडी सिंघम’ पूरी तरह से एक्शन पैक्ड फ़िल्म है, जिसका ट्रेलर बीते दिनों जारी हुआ था। ट्रेलर में उनका एक्शन सीक्वेंस बेहद रोमांचक है। फ़िल्म का यह ट्रेलर हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री रानी मुखर्जी की याद दिलाता है जो फ़िल्म ‘मर्दानी’ में पुलिस अफसर की भूमिका में नज़र आईं थी।

