देशभर के 19 सांसद पहुंचे अयोध्या। हनुमानगढ़ी और राम जन्म भूमि किया दर्शन पूजन। राम लला की आरती में हुए शामिल।बिहार की सांसद रामा देवी ने रामलला को भेंट किया चांदी का राम दरबार। रामलला के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया से रूबरू हुए सांसद।17 सांसद और दो राज्यसभा सांसद डेलिगेशन में थे शामिल।सोशल जस्टिस एंपावरमेंट कमेटी के नेतृत्व में देश भर के 19 सांसद समेत 25 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचा था अयोध्या।अयोध्या पहुंचे बिहार सांसद रमा देवी ने प्रधानमंत्री को बताया बोलता हुआ हनुमान।लाउडस्पीकर विवाद पर बोली रमा देवी सभी धर्म के धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर पर लगा है प्रतिबंध। सुबह 4:00 बजे साधना का होता है समय। लाउडस्पीकर की ध्वनि से साधना में होती है समस्या।भक्ति प्रेम और दिल से होती है ना की चिल्ला कर।महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हनुमान चालीसा और अजान को लेकर दिए गए बयान पर दी प्रतिक्रिया।बोली उद्धव ठाकरे की सोच है गड़बड़ जिस दिन सोच होगी ठीक सब हो जाएगा ठीक।इशारों इशारों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दिया राक्षस की संज्ञा।