11 वर्षीय बालक की हत्या कर शव नाले में फेंका एक गिरफ्तार

जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र के बड़ारी गांव में ईंट भट्ठा पर मजदूरी कर रहें एक श्रमिक के 11 वर्षीय बालक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक बालक बीते बुधवार की रात्रि 8 बजे से गायब था। तीसरे दिन हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, सीओ रणविजय सिंह ने थाने पहुँच घटना की जानकारी ली। घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बड़ारी गांव निवासी सुधीर पाठक व उमाशंकर यादव का एक आवास ईंट उद्योग मार्क भट्ठा है। उसी भट्ठे पर गया बिहार के दरियापुर थाना खेदरसराय निवासी उमाशंकर मांझी अपनी पत्नी व चार बेटी दो बेटा के साथ रहकर मजदूरी करता था। बीते बुधवार की रात्रि 8 बजे उमाशंकर का 11 वर्षीय पुत्र पवन मांझी गायब हो गया। परिवार वालो ने बताया कि पवन भट्ठे पर काम कर रहे युवक के साथ दूसरे भट्ठे पर गया था जिसके साथ गया वह आ गया लेकिन वह नहीं लौटा। परिजन रातभर खोजबीन कर गुरुवार को भी अगल बगल के ईंट भट्ठों पर खोजबीन की। पवन के न मिलने पर रात्रि में ही पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर लिया। पिता व अन्य लोग शुक्रवार सुबह पुनः खोजना शुरू किए तो बड़ारी स्थित नाले पर शव मिला जिससे दुर्गंध आ रही थी। शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष दिब्यप्रकाश सिंह व सीओ रणविजय सिंह ने पहुँच शव को कब्जे में ले लिया। मृतक केमुख से खून व गले में कील चुभोने व चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। शक के आधार पर पुलिस ने दीपक चौहान निवासी कोइरी डिहवा थाना सिकरारा को दबोच लिया। आरोपी ने घटना को कुबूल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *