
हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक भूल भूलैया 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म बीते कई समय से अपनी रिलीज के इंतजार में अटकी हुई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इस फिल्म के लिए बेताब हैं। ऐसे में फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही दर्शक इसे लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में अब मेकर्स ने इस फिल्म का एक और नया गाना रिलीज कर दिया है।

