सपा नेता रामनाथ सिंह की दुकानों पर चला बुलडोजर, किले की जमीन पर कर रखा था अवैध कब्जा

प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर कब्जामुक्त कराई जमीन

एटा के अलीगंज में समाजवादी पार्टी (सपा नेता) एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ सिंह की दुकानों पर बुधवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कस्बे में ग्रामीण न्यायालय के मोड़ पर 2012 में ये दुकानें बनवाई गई थीं। शिकायत पर जब एसडीएम अलीगंज मानवेंद्र सिंह ने पैमाइश कराई तो जमीन एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) संरक्षित किले की पाई गई। जिस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दुकानों को ध्वस्त कर किले की जमीन को कब्जामुक्त करा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *