निर्माणाधीन डिस्कवरी लैब का निरीक्षण करने ताहिरपुर पहुंचे जिलाधिकारी

सिकरारा(जौनपुर)
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बन रहे निर्माणाधीन डिस्कवरी लैब का निरीक्षण किया। लैब के निर्माण कार्य की सराहना करते हुए लैब रखे गए मशीनों का विधिवत निरीक्षण कर उनके विषय मे जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि विज्ञान का प्रचार- प्रसार प्राथमिक स्तर से होना बहुत ही आवश्यक है। इसलिए बच्चो को तारों और ग्रहों के यथार्थ को जानने के उद्देश्य से डिस्कवरी लैब तैयार कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे टेलीस्कोप, सूक्ष्मदर्शी, ग्लोब, तारामंडल की संरचना, ग्लाइडर आदि के जरिये तारो और ग्रह नक्षत्रों की जानकारी ले सकेंगे। मौके पर मौजूद बीडीओ अनिल सिंह व बीईओ राजीव कुमार यादव को निर्देशित किया कि लैब निर्माण में कही से भी कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा ही लैब हर न्याय पंचायत में एक होना चाहिए। लैब निरीक्षण के बाद वे सीधे कक्षा चार के क्लासरूम में पहुंचे। उन्होंने बच्चों से हिंदी व अंग्रेजी में कविता पूछा तो बच्चों ने बेबाकी से उनको कविता सुनाया। कक्ष की दीवाल पर बनाये वैज्ञानिक पोस्टर के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, एआरपी सुशील उपाध्याय, अनुपम श्रीवास्तव, प्रधान पति जयशंकर यादव, सचिव अरुण यादव, शिवम सिंह, राकेश सिंह, दिनेश कुमार, श्यामधर यादव, मुकेश दुबे व मनोज जायसवाल आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *