आजम खां को ‘एक इंस्पेक्टर ने दी थी जेल में धमकी, आप पर कई केस हैं हो सकता है एनकाउंटर’

फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में 26 महीने से अधिक समय गुजारकर अंतरिम जमानत पर रिहा हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने अपनी जान को खतरा बताते हुए बड़ा दावा किया है कि उनका एनकाउंटर हो सकता है।

दरअसल बीती रात रामपुर में कुछ पत्रकारों से बात करते हुए आजम खां ने दावा किया कि, ‘जब उन्हें जेल में एक इंस्पेक्टर धमकी दे सकता है कि भूमिगत हो जाओ। उसने कहा कि आप पर कई केस हैं और आपका एंनकाउंटर हो सकता है। तो इतने खतरों के बीच यह कहना मुश्किल है कि मेरा सफर क्या है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *