
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षेण एवं दिशा – निर्देशन में थाना केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा प्र0नि0 केराकत संजय वर्मा के नेतृत्व मे उ0नि0 नान्हू यादव द्वारा मय हमराह पुलिस बल के मरी माता मंदिर तिराहा के पास से अभियुक्त पुल्लु राम पुत्र स्व0 मूसे राम नि0 मोहल्ला सिपाह थाना केराकत जनपद जौनपुर को 60 ग्राम नाजायज नशीला पाउडर डायजापाम के साथ दिनांक 25.05.22 को समय करीब 17.50 बजे रात्रि मे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 181/22 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम पुल्लु राम उपरोक्त के पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- पुल्लु राम पुत्र स्व0 मूसे राम नि0 मोहल्ला सिपाह थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 181/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 नान्हू यादव, का0 प्रभाकर यादव, का0 देवेन्द्र पाल थाना केराकत जनपद जौनपुर।

