अजय सिंह जिला संवाददाता सीतापुर
सीतापुर मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर अक्षत वर्मा के द्वारा बताया गया है कि गाजरी बाढ़ इलाके के क्षेत्र को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कठोर कदम उठाए जा रहे हैं समस्त अधीनस्थों को आदेशित किया जा चुका है की बाढ़ इलाके क्षेत्र मैं बाढ़ से निपटने के लिए जो भी उचित व्यवस्थाएं हो पूरी करा ली जाए जिससे कि बरसात में लोगों को बाढ़ से किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए मौके की स्थली जांच करके सारी व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त कराई जाए अन्यथा बाढ़ क्षेत्र के लोगों को बरसात में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए प्रशासन अभी से बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लिए कार्य शुरू कर दिया है मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर के द्वारा पूरी एवं सक्रियता के साथ बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लोगों के लिए कठोर कदम उठाते हुए पूरी तैयारी व्यवस्थित करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए जा चुके हैं

