जानिए कौन सबसे ज्यादा अमीर, कार काफिले में कौन नंबर वन, मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ का लेखा जोखा

देश के तमाम भाषाई फिल्म उद्योगों में अकेले भोजपुरी सिनेमा ऐसा है जिसके तीनों दिग्गज सितारे सांसद हैं। तीनों सांसदों में सबसे बड़ी समानता ये है कि इन्हें सियासत में सफलता भारतीय जनता पार्टी के झंडे के नीचे ही मिली और तीनों अपना पहला लोकसभा चुनाव हार गए थे। आइए आपको बताते हैं इन तीनों भोजपुरी सितारों की संपत्ति, कारों और उन फिल्मों के बारे में जिनमें इनका पहली बार संगम हुआ। सबसे दिलचस्प बात इन तीनों के करियर की ये है कि इनमें से एक ने जो बड़ा काम किया, बाकी दोनों ने भी उसी लीक पर अपना करियर आगे बढ़ाया। अब तीनों संसद में एक साथ दिखेंगे, और शायद गाएंगे..अनहोनी को होनी कर दे, होनी को अनहोनी…एक जगह जमा हों तीनों..! और ये गाना तीनों क्यों गाएंगे, चलिए आपको बताते हैं विस्तार से..

रवि किशन-निरहुआ-मनोज तिवारी

भोजपुरी के तीन लाल
गोरखपुर से सांसद का चुनाव जीते दिनेश लाल यादव निरहुआ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टंडवा गांव में 2 फरवरी 1979 को पैदा हुए। रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1971 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गांव बरैना में हुआ और मनोज तिवारी 1 फरवरी 1973 को वाराणसी के कबीर चौरा इलाके में पैदा हुए। इस लिहाज से तीनों नेताओं में रवि किशन सबसे बड़े हैं और दिनेश लाल सबसे छोटे। करियर के शुरुआती दिनों में तीनों भोजपुरी सिनेमा में एक दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी हुआ करते थे लेकिन सियासत आखिरकार तीनों को एक ही झंडे के नीचे ले आई।

मनोज तिवारी

पढ़ाई में मनोज तिवारी आगे
गाजीपुर से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कोलकाता के मालिकपुरा महाविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। मनोज तिवारी की शुरूआती शिक्षा श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, वाराणसी से हुई। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से वह एमपीएड हैं। रवि किशन की पढ़ाई केवल बारहवीं तक हुई है और ये इम्तिहान उन्होंने मुंबई के रिजवी कॉलेज से पास किया। इन तीनों में सबसे संघर्षशील जीवन भी रवि किशन का ही रहा है।

रवि किशन

 

 सबसे ज्यादा मालदार रवि किशन दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि वह छह करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें एक करोड़ की कृषि भूमि, 15 लाख  की गैर कृषि भूमि, गोरखपुर में 45 लाख रुपये का प्लाट और मुंबई के अंधेरी में तीन करोड़ का एक फ्लैट है। रवि किशन ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि वह 20 करोड़ रुपये की चल- अचल संपत्ति के मालिक हैं। इसमें से 18 करोड़ की अचल संपत्ति और 2.78 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। मनोज तिवारी के हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 24 करोड़ रुपये की संपत्ति है जिसमे अचल संपत्ति 15.76 करोड़ और चल संपत्ति 8.52 करोड़ रुपये की है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ

कारों के मामले में निरहुआ पीछे
अगर बात इन तीनों सितारों के पास मौजूद गाड़ियों की की जाए तो मनोज तिवारी के पास उनके पास पांच कारें हैं, इनमें ऑडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और होंडा सिटी शामिल हैं। उन्होंने 1.36 करोड़ रुपये का वेहिकल लोन भी लिया हुआ है। निरहुआ के पास सिर्फ एक रेंज रोवर और एक फॉर्च्यूनर है। जबकि, रवि किशन के पास एक जगुआर एफ स्पेस, एक बीएमडब्लू एक्स 5, एक मर्सिडीज बेंज और एक टोयोटा इनोवा है।

गंगा देवी

 

 

रवि किशन, निरहुआ, मनोज तिवारी

बिग बॉस में भी दिखे तीनों
बिग बॉस में भी सबसे पहले एंट्री रवि किशन ने ही मारी। रवि किशन ने बिग बॉस सीजन वन में भाग लिया जिसे अरशद वारसी ने होस्ट किया था। मनोज तिवारी बिग बॉस सीजन फोर में दिखे। इस सीजन में उनके साथ श्वेता तिवारी भी थीं और यही वह समय था जब मनोज तिवारी की अपनी पहली पत्नी से अनबन हुई और बात तलाक तक जा पहुंची। दिनेश लाल यादव ने बिग बॉस सीजन छह में भाग लिया था। इन तीनों में से कोई भी बिग बॉस का मुकाबला नहीं जीत सका।

गंगा जमुना सरस्वती

ऐसे हुआ तीनों का परदे पर संगम

निर्माता आलोक कुमार ने भोजपुरी के तीन सितारों मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ को लेकर फिल्म फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ का निर्माण किया। इस फिल्म के निर्देशक हैरी फर्नाडिस थे। उन दिनों मनोज तिवारी और रवि किशन को एक साथ किसी फिल्म फिल्म में लाना टेढ़ी खीर थी क्योंकि इन दोनों के बीच पटती नहीं थी। इससे पहले रवि किशन और मनोज तिवारी को लेकर जो निर्माता फिल्म बना चुके थे वह इसका परिणाम भुगत चुके थे। किसी तरह ‘गंगा जमुना सरस्वती’ बनकर रिलीज तो हुई लेकिन भोजपुरी के तीन बड़े सितारों वाली फिल्म से सफलता की जितनी उम्मीद थी, उस पर ये फिल्म खरी नहीं उतरी।

मनोज तिवारी, निरहुआ, रवि किशन

फिर नहीं हो सका अगला संगम
अमिताभ बच्चन की फिल्म के शीर्षक से प्रेरित एक और भोजपुरी फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ का मुंबई में बड़े भव्य तरीके से मुहूर्त हुआ। जो इस फिल्म के निर्माता राजेश शर्मा और निर्देशक मनीष जैन थे। फिल्म के लिए मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव यादव निरहुआ फाइनल हो गए थे और रवि किशन से बातचीत भी हो रही थी। फिल्म के मुहूर्त के समय रवि किशन वाला रोल सिकंदर खरबंदा निभा रहे थे। कास्टिंग को लेकर हुए इस फेरबदल के बाद इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *