मेक्सिको की नौसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 की मौत, ड्रग माफिया की गिरफ्तारी से जुड़े तार?

मेक्सिको के उत्तरी राज्य सिनालोआ में शुक्रवार को एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ। नौसेना का एक ब्लैक हॉक लड़ाकू हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के तार ड्रग माफिया राफेल कारो क्विंटरो से जुड़े होने का शक है। मेक्सिको की नौसेना कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अब तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह संकेत मिले कि शुक्रवार को ड्रग माफिया राफेल कारो क्विंटरो की गिरफ्तारी से इसका कोई संबंध है। हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है और एक अन्य घायल हुआ है। शुक्रवार को ही मेक्सिको की नौसेना ने कुख्यात ड्रग माफिया राफेल कारो क्विंटरो को पकड़ा था। उसे 1985 में एक अमेरिकी एंटी-नारकोटिक्स एजेंट की हत्या और यातना का दोषी ठहराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *