समस्त शैक्षिक संगठनों ने आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने का संकल्प लिया

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद सीतापुर के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में पत्र देकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को अवगत कराया गया। जिला बेसिक शिक्षाअधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का हरसंभव आश्वासन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला मंत्री रामहेत मौर्य ,जिला संयुक्त मंत्री राजेश सिंह,कोषाध्यक्ष इंद्रसेन गौतम,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आदित्य प्रकाश मिश्रा, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल श्रीवास्तव,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, महामंत्री इंद्र मोहन त्रिवेदी,बिसवा अध्यक्ष सतीश शुक्ला ,उत्तर प्रदेश मृतक आश्रित कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन अवस्थीआदि सभी संघ आज एक मंच पर उपस्थिति हुए।एवं राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होकरआजादी के अमृत महोत्सव को मनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *