अग्रहरि समाज ने चलाया पौधरोपण अभियान

जौनपुर में पर्यावरण दिवस के तहत अग्रहरि समाज जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज अग्रहरि के नेतृत्व शिवगुलामगंज
में 101 छायादार एवं फलदार पेड़ लगाकर बताया कि वृक्ष लगाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और श्वास ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है। पेड़ों न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। और यह भी कहा कि यह कार्य निरंतर चलता ही रहेगा इस अवसर पर समाज के संयोजक कार्यकारी जिला अध्यक्ष विनोद अग्रहरि ने कहा कि वृक्ष है तो जीवन है वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती सभी नागरिकों कि जिम्मेदारी होती है कि वह पौधारोपण करने के साथ-साथ उसका पूरा देखभाल और सुरक्षा भी करता रहे! जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रहरी जिला कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रहरी पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रहरी ने कहा एक पेड़ लगाने से असंख्य जीव-जन्तुओं के जीवन का उद्धार होता है और उसका अपार पुण्य सहजता से हासिल होता है। एक तरह से पेड़ लगाने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। भारतीय संस्कृति में भी वृक्षारोपण को अति पुण्यदायी माना गया है। शास्त्रों में लिखा गया है कि एक पेड़ लगाने से एक यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता हैयुवा जिला अध्यक्ष डी के अग्रहरी ने कहा सभी समाज के लोगो को अपनी सुविधा अनुसार अपने-अपने बगीचा, फार्म हाउस, गोदाम, घर जहां भी उचित स्थान है पेड़-पौधा अवश्य लगाना चाहिए इससे मानव जीवन सुरक्षित होता है सुशील अग्रहरि विक्रम अग्रहरी जी शैलेंद्र अग्रहरी आलोक कुमार अग्रहरी रूपेश कुमार अग्रहरी सतीश कुमार अग्रहरी वीरेंद्र गिरी भोलानाथ अग्रहरी सत्येंद्र गिरी रंजीत अग्रहरी ओम सेन अग्रहरी संजय अग्रहरी मनीष अग्रहरि राहुल अग्रहरि संदेश अग्रहरी आदि लोग उपस्थित रहे अंत में महामंत्री रविंद्र अग्रहरी ने सभी को धन्यवाद किया अभिवादन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *