डॉ0 राम मोहन अस्थाना असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुए चयनित

बदलापुर सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर अर्थशास्त्र विभाग में प्रवक्ता पद पर कार्यरत डॉ0 राम मोहन अस्थाना का उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश , प्रयागराज के विज्ञापन संख्या 50 द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र पद पर चयन हुआ है उनके सफलता की सूचना पाकर पूरे महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है डॉ0 राम मोहन अस्थाना अपने कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार व्यवहार के कारण तथा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों यथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, अनुशास्ता मंडल ,स्वास्थ्य एवं स्वछता,राष्ट्रीय सेवा योजना, एम.आई.काउन्सलर, के सुचारू रूप से संचालन के लिए जाने जाते हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह एडवोकेट तथा प्राचार्य डॉ0सुनील प्रताप सिंह एवं पूर्व प्राचार्य डाँ0 ब्रजेंन्द्र सिंह डा0 धीरेंद्र पटेल डाँ0ओम प्रकाश दुबे डाँ0 रेखा मिश्रा डाँ0 अशेष उपाध्याय डाँ0प्रवीण सिंह महाविद्यालय परिवार तथा सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज के डाँ0विजय शंकर तिवारी कस्तूरी पुर ग्राम प्रधान जावेद अहमद ,बृजमोहन गुप्ता व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने डाँ0 अस्थाना को उनकी इस सफलता की ढेर सारी हार्दिक बधाई एवं शुभ कामना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *