सरायख्वाजा पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर किया जागरूक।

सरायख्वाजा पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर किया जागरूक।

शाहगंज/जौनपुर

पत्रकार-धनंजय विश्वकर्मा

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में श्रावण मास व आगामी त्योहार को देखते हुए पुलिस ने बुधवार को सायंकाल में कोठवार,जमुहाई,सिद्दीकपुर में पैदल मार्च निकाला और संदिग्धों की सिद्दीकपुर व जमुहाई तिराहे पर चेकिंग कीय। सरायख्वाजा थाना इंस्पेक्टर अवनीश कुमार राय के नेतृत्व में दर्जनो दरोगा और सिपाहियों के संग जमुहाई, काफरपुर, कोठवार,सिद्दीकपुर में पैदल मार्च कर लोगों को शांति प्रिय ढंग से रहने, बिना परमिशन के कोई त्योहार,और अनैतिक कार्य न करने, सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।

वही श्रावण मास भर साफ सफाई के लिए जागरूक किया। और पालीथिन का भी हुआ चेकिंग, ठेले खोमचे वाले और किराने के दुकानदारों को भी हिदायत दिया। कि पालीथिन का प्रयोग कतई ना करें। अगर पालीथिन का प्रयोग करते हुए मिले तो भरना पड़ेगा जुर्बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *