मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर नहीं पहुंचे अधिकारीगण, कागजों में निस्तारण

खजनी ब्लाक के चिलौना ग्राम पंचायत में कई लाख रुपए से बना आंगनवाड़ी केंद्र 5 साल बीत जाने के बाद भी अधूरा है। रविवार को ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान द्वारा पुनः रिपेयरिंग का आरोप लगाते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया है।ग्रामीणों ने एसडीएम से भवन निर्माण की अनियमितता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया है।

चिलौना गांव के चंद्रहास सिंह,अनिल गुप्ता,शिवम सिंह,अजय सिंह,उदय प्रताप,मंजीत,दिलीप ने बताया बीते 5 वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र बन रहा है लेकिन आज तक अधूरा है।इसमें न तो फर्श बना है और न तो रंगाई पुताई ही हुईं है,कोई आगनवाड़ी कार्यकत्री अभी तक ऑफिस को झांकने तक नहीं आए है।इसलिए ग्रामीणों
ने बीडीओ,एसडीएम व मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार शिकायत किया गया लेकिन अधिकारी मौके पर देखने तक नहीं आए सिर्फ कागजों में आख्या देकर निस्तारण कर दिया गया।कुछ दिनों से आंगनबाड़ी केंद्र में गिट्टी तोड़ा जा रहा है।ऐसा प्रतीत होता है वर्तमान प्रधान नए बजट में पुनः रिपेयरिंग का कार्य हो रहा है।इस सम्बंध में एसडीएम सिद्धार्थ पाठक ने बताया मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्रा ने बताया शिकायत मिली है।अनियमितता मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *