कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान और दिल्ली सरकार में विवाद के बीच भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि यह नफरत की हद है कि देश का सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी को खुद को साबित करने के लिए सबूत देने पड़ रहे हैं।
शहजाद जयहिंद ने ट्वीट कर कहा, ”दिव्या की मदद करने की बजाय आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज लगातार उनका मजाक उड़ाते रहे। आम आदमी पार्टी ऐसे झूठ बोलती है और श्रेय लेती है लेकिन वास्तव में युवाओं का अपमान करती है।”

