प्राचीन लद्धा शाह बाबा के उर्स के मौके पर समाजसेवी नेहाल मेहदी समेत तमाम लोगों ने चढ़ाई चादर मांगा अमन चैन शांति की दुआ*

*प्राचीन लद्धा शाह बाबा के उर्स के मौके पर समाजसेवी नेहाल मेहदी समेत तमाम लोगों ने चढ़ाई चादर मांगा अमन चैन शांति की दुआ*
रिपोर्ट::::: *नीतीश जायसवाल आजमगढ़*

आज़मगढ़: नगर पंचायत जीयनपुर के प्राचीन लद्धा शाह बाबा के उर्स के मौके पर समाजसेवी नेहाल मेहदी ने चादर चढ़ाई। सैकड़ों अकीदन मंदो के साथ समाजसेवी नेहाल मेहदी ने अपने घर से चादर निकाली और सुप्रसिद्ध कव्वालों द्वारा कव्वाली के साथ चादर लद्धा शाह बाबा के मजार पर पहुंची जहां आस्ताने व उर्स के व्यवस्थापक ने आगे बढ़कर चादर का स्वागत किया और बाबा के मजार तक ले गए जहां नेहाल मेहदी ने मजार पर फातेहा पढ़ा और चादर चढ़ाकर अपने वतन हिंदुस्तान मे अमन चैन की दुआ मांगी ।
वही लद्धा शाह की मजार पर शनिवार को सैकड़ों की संख्या में जायरीनों ने हाजिरी लगाई। लोगों ने मजार पर मत्था टेककर परिवार के लिए दुआएं मांगी। मजार परिसर में तरह-तरह के सामानों की दुकानें लगाई गई थीं। बाबा के सालाना उर्स में जनपद ही नहीं,आसपास के दर्जनों जिलों और तमाम प्रदेशो के लोग शिरकत करते हैं। बाबा के चौखट पर मत्था टेकते हैं। उनसे दुआएं मांगते हैं। यहां भूत,पिशाच,जादू, टोना सहित बाधाओं से निजात दिलाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और बाबा की चौखट के समीप पहुंचते खेलने लगते हैं।
लोगों का विश्वास है बाबा की रहमत से उन्हें इन बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है। वहीं सैकड़ों दुकानें भी मेले में सज गईं है। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने पुलिस के साथ पहुंचकर मेला का निरीक्षण किया वहीं मेले में जीयनपुर थाना के अतिरिक्त जनपद से भी पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद रहे। सुबह से ही बाबा और उनके बगल में स्थित मुनमुनदाई की मजार पर जायरीनों का जमघट लग गया था।
लोग पूरी अकीदत के साथ मन्नते और दुआ मांग रहे थे। आयोजक मंडल द्वारा बार-बार लोगों से भीड़ न लगाने और केवल फातेहा पढ़ने की अपील की जाती रही। लगभग साढ़े चार सौ साल से लगने वाले इस उर्स में हर धर्म,जाति के लोग शिरकत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *