ब्रिटेन की सत्तासीन कंजर्वेटिव पार्टी दो महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद आज तय कर लेगी कि संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ कॉमन्स में उसका नेता और देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। पीएम पद की इस रेस में आखिर तक सिर्फ दो ही चेहरे बचे हैं- पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और मौजूदा विदेश मंत्री लिज ट्रस। आज शाम 6 बजे कंजर्वेटिव पार्टी की चुनावी कमेटी के नेता एलान कर देंगे कि इन दोनों में कंजर्वेटिव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसे अपने पहली पसंद बताया है।

