देर रात पद्मावत एक्सप्रेस से गिरे तीन युवक, दो की मौके पर ही मौत

अमेठी में देर रात अज्ञात कारणों से फुरसतगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ बसौनी गांव में तीन युवक चलती हुई ट्रेन से गिर गए जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार देर रात पद्मावत एक्सप्रेस से गिरे थे। तीनों यात्रियों के पास जर्नल टिकट मिला है। तीनों प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रहे थे।

घायल युवक की पहचान रायबरेली के गुरुबख्शगंज निवासी अनिल के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए फुरसतगंज सीएचसी भेजा गया है।

एक मृत युवक प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाने का पूरे नवल गांव निवासी मुन्ना बताया जा रहा है। एक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *