पीएम मोदी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जौनपुर नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं मिशन न्यू इंडिया द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस नगर प्रभारी/जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन दिव्यांग स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र रूहट्टा पर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर संजय पांडे व राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उनके दीर्घायु के लिये हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। साथ ही दिव्यांग बच्चों को तिलक एवं पुष्प लगाकर और फल मिष्ठान पेन कॉपी का भी वितरण किया गया।तदुपरांत स्कूल में वृक्षारोपण भी किया गया। कर्मों को संबोधित करते हुए डॉ संजय पांडे वह राजेश श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज देश को शीर्ष पर पहुंचाने वाले हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है हम उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं जिन्होंने आज भारत का पूरे विश्व में मस्तक ऊंचा किया है।
इस अवसर पर संगठन के प्रांत महामंत्री डॉ संजय पांडे एवं प्रदेश महामंत्री राजेश श्रीवास्तव सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार एवं नगर संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *