ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। छोटी काली जी मंदिर सेवा समिति ने चौक कोतवाली क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को मंदिर में सम्मानित किया। समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम दास कपूर ने बताया कि चौक क्षेत्र में कोई घटनाएं नवरात्र में इस वर्ष नहीं हुई। व्यवस्था पुलिस ने अच्छी की। उसके उपलक्ष्य में मोहल्ले के व्यक्तियों ने उनको बुला कर सम्मानित किया। इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा, एसआई राजेश यादव पुलिस चौकी चौक समेत अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनिल कपूर, धीरज कपूर ,सोमनाथ तांगड़ी संरक्षक छोटी काली जी मंदिर, रिंकू कपूर,मुदित कपूर आदि उपस्थित रहे।

