सुदनीपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर जज सिंह अन्ना के साथ रेल आंदोलनकारियों ने जमकर किया प्रदर्शन

 

खोली रेल शासन की पोल टिकट नहीं मिलता सुदनीपुर में

15 नवंबर को होगा रेल रोको आंदोलन मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर

जौनपुर मड़ियाहूं -सुदनीपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर आज जज सिंह अन्ना के साथ सैकड़ों आंन्दोलनकारियो ने जमकर प्रदर्शन किया और सुदनीपुर स्टेशन की दुर्दशा पर अपनी मांगे रखी सुदनीपुर टिकट बुकिंग घर किसी भी छड़ टूट फूट कर गिर सकता है। आंदोलनकारियों ने कहा कि सुदनीपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर हमें कभी टिकट नहीं मिलता और हम बिना टिकट जाने को मजबूर हो जाते हैं और हम रेलयात्रियों से जौनपुर इलाहाबाद में बिना टिकट पकडे जाने पर ₹4000 जुर्माना वसूलना पड़ते है सुदनीपुर स्टेशन में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है कभी सुदनीपुर बीआईपी हाल्ट स्टेशन था आन्दोलनकारियों ने 15 नवंबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा कर दी है और कहा है कि मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर हमें सुहेलदेव एक्सप्रेस 22433/22434 के ठहराव की तत्काल जरूरत है और जौनपुर प्रयागराज संगम को सुबह जौनपुर से पुराने समय 5:20 बजे चलाने की मांग आंदोलनकारियों ने की और प्रयागराज संगम से जौनपुर के लिए 17:40 बजे ट्रेन चलाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *