स्वर्ण व्यापारी के घर पर लूटपाट, मारपीट का मुकदमा दर्ज

रविवार की रात में मल्हनी बाजार में हुई थी घटना

हमले को लेकर दुकानदारों में आक्रोश

शाहगंज/जौनपुर ।

पत्रकार-धनन्जय विश्वकर्मा

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में रविवार की शाम 7 बजे आभूषण की दुकान में घुसकर बदमाशों ने मारपीट तोड़फोड़ लूटपाट किया था। जिस पर पुलिस ने आधा दर्जन के आरोपियो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया है।

मल्हनी बाजार में दुर्गेश अग्रहरि की आभूषण की दुकान है। उन्होंने ने आरोप लगाया कि रविवार को शाम करीब 7 बजे एक दर्जन बदमाश धारदार हथियार राड हाकी लाठी डंडे लेकर दुकान में घुस गए और वहा मौजूद परिवार को गाली देते हुए पिटाई शुरू कर दिया। इस दौरान दुकान में जमकर तोड़फोड़ की, दुकान में रखे सामानों को सड़क पर फेंक दिया ।आभूषण की दुकान से जाते समय बदमाशो ने सामान व गहने भी लूट कर ले गए। करीब आधे घंटे तक बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया और पास के चौराहे पर बैठी पुलिस अनजान बनी रही। पीड़ित दुर्गेश अग्रहरि के तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें राजाराम जयसवाल, राधेश्याम जयसवाल, घनश्याम, रजत जयसवाल , श्रीराम, बब्बल शाह का नाम शामिल है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।पीड़ित दुर्गेश का कहना है कि आरोपी काफी मनबढ़ किस्म के बदमाश हैं और पहले भी कई बार घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं । आशंका जताई है कि भविष्य में भी मेरे परिवार पर यह दोबारा जानलेवा हमला कर सकते हैं।

इसका वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वरल होने लगा।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में एक सर्राफा व्यापारी का लूटपाट का वीडियो वायरल हो रहा है।
इस विषय में जब राजाराम जयसवाल (ग्राम प्रधान अफलेपुर) से बात हुआ।
पूरा मामला बताया कि हमारी कोई पुरानी रंजिश नहीं है, प्राथमिक विद्यालय से आने-जाने के लिए रास्ता व रास्ते में विद्यालय से जल निकासी का प्रबन्ध को लेकर विवाद हुआ, ग्राम प्रधान ने लूट की घटना से साफ इनकार किया। कहा कि यह आरोप सरेआम गलत है। ये हमारे प्राथमिक विद्यालय के कार्य में बाधा उत्पन्न करने का कार्य कर रहे हैं। हमने उनके जमीन में कुछ भी कार्य नही कराया है, उसकी पैमाईश होने के, उसके उपरान्त कार्य कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *