स्व0 ममता मिश्रा को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ. कोरोना काल में राजधानी लखनऊ में एक लाख से अधिक गरीबों को राशन, भोजन वस्त्र, कम्बल, दवायंे आदि बॉट चुकी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट एक चिर-परिचित नाम है। जो आज भी अपने सेवा कार्यों के लिये प्रसिद्ध है। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की प्रेरणास्रोत स्व0 ममता मिश्रा की जयंती पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

उनके मालवीय नगर स्थित आवास पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासियों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा स्व0 ममता मिश्रा को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर भाजपा के अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रमुख ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने बताया कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना उनकी पत्नी स्व0 ममता मिश्रा की स्मृति में गरीबों व अन्य जरूरतमंदों की सेवा व सहायता के लिये की गयी थी। ट्रस्ट ने कोरोना काल में जो राशन, भोजन दवायें आदि प्रदान करने के कार्य किये वह आज मिसाल बन चुके है। लखनऊ मं एक लाख से अधिक गरीबों की सेवा की गयी। आज भी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के दरवाजे गरीबों व जरूरतमंदों के लिये चौबीसों घण्टे खुले रहते है। ममता चैरिटेबल ट्रस्टऔर उसके सैकड़ों कार्यकर्ता आगे भी इसी तरह सेवा कार्य करते रहेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *