चार साल की बच्ची की पहली कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ ने फैजाबाद जिले की चार साल की बच्ची की पहली कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक कर निदेशक डॉक्टर सोनिया नित्यानंद के नेतृत्व में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। रोगी बच्ची, जिसके दोनों कानों से सुनने की क्षमता काफी कम हो गई थी और परिणामस्वरूप बोलने में असमर्थता थी। इस सर्जरी के लिए वित्तीय सहायता आंशिक रूप से मुख्यमंत्री कोष और आंशिक रूप से इंडियन ओवरसीज बैंक के सीएसआर फंड द्वारा प्रदान की गई थी। सर्जिकल टीम में डॉ. अमित केशरी (एसजीपीजीआई, लखनऊ से मेंटर सर्जन) और डॉ. आशीष चंद्र अग्रवाल (एसोसिएट प्रोफेसर, ईएनटी), डॉ. तेजस्वी गुप्ता (सीनियर रेजिडेंट) और डॉ. आकांक्षा (जूनियर रेजिडेंट) आरएमएलआईएमएस से शामिल थे। डॉ. एस.एस. नाथ (एसोसिएट प्रोफेसर) सलाहकार एनेस्थेटिस्ट थे। डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि संस्थान के लिए उनका एक लक्ष्य बधिर बच्चों के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी शुरू करना था, जिसके लिए ईएनटी विभाग से डॉ. आशीष अग्रवाल को प्रशिक्षण के लिए एसजीपीजीआईएमएस भेजा गया था। वर्तमान में संस्थान कॉक्लियर प्रत्यारोपण हेतु प्रतीक्षारत बच्चों को निःशुल्क प्रत्यारोपण उपलब्ध कराने के लिए वित्त सहायता हेतु प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *