पाली थाने पर समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*पाली-हरदोई* पाली थाने पर सहायक चकबंदी अधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस पर पहुँचे एसीओ अनिल कुमार वर्मा ने क्षेत्र से आये हुए फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और जमीनी विवाद से संबंधित जो भी मामले आये उसे हल्का लेखपाल और आर आई को मौके पर जाकर यथा शीघ्र समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिये। इस दौरान एस पी ऑफिस से स्थानांतरित होकर आये नवागत इंस्पेक्टर राजकुमार पाण्डेय ने थाने पर पहुंच कर सर्वप्रथम कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को सुना। थाना दिवस में कुल 12 शिकायतें मिली जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया ।शेष सभी राजस्व से संबंधित शिकायतों को हल्का लेखपालों व आरआई को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। शनिवार को पाली थाने पर सहायक चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान एसीओ ने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारी पुलिस के साथ सामंजस्य स्थापित करके समाधान दिवस में आईं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समयान्तर्गत निस्तारण करें क्योंकि जमीनी विवाद ही बड़े अपराध का कारण बनते हैं। नवागत इंस्पेक्टर राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि भूमि विवाद मामलों में लेखपालों को जहाँ भी पुलिस की आवश्यकता होगी उन्हें तत्काल पुलिस बल मुहैया कराया जायेगा। समाधान दिवस के अवसर पर अतिरिक्त इंस्पेक्टर विजय प्रताप विन्द ,एसएसआई संजय कुमार राय,एसआई राकेश शुक्ला,के अलावा कांस्टेबल गुंजन गिल,ब्रिज किशोर व फरियादी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *