रिजेंसी हॉस्पिटल व आईरा प्रेस क्लब के तत्त्वधान में निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का हुआ आयोजन

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

जनपद कानपुर के अंदर निकट अजमेरी होटल चमनगंज सफियाबाद मस्जिद के सामने ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (आईरा) एवं रीजेंसी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कैंप दिनांक 10 दिसंबर दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक आईरा प्रेस क्लब मैं आयोजित किया गया जहां पर रीजेंसी अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों द्वारा निशुल्क लोगों का चेकअप किया गया इससे पहले भी आईरा प्रेस क्लब द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा कैंप लगवाया जा चुका है जहां पर फ्री में आंखों की जाच करवाई गई थी एक बार फिर दोबारा ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (आईरा) प्रेस क्लब द्वारा एवं रीजेंसी हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टरों द्वारा निशुल्क विशाल कैंप का आयोजन किया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा ब्लड प्रेशर डायबिटीज थाइरॉएड कमजोरी ह्रदय रोग पेट के रोग सिर दर्द बुखार सांस लेने में परेशानी इत्यादि इत्यादि लोगों की जांच फ्री में की गई एवं उनको उचित दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई आईरा प्रेस क्लब मैं लगे हुए निशुल्क कैंप में लोगों ने भारी मात्रा में आकर अपने आप को डॉक्टरों को दिखाया जहां पर उनको उचित उपचार मिला ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (आईरा) प्रेस क्लब एवं रीजेंसी हॉस्पिटल के दोनों के संयोजन से इनमें सम्मिलित लोगों में रीजेंसी हॉस्पिटल के डॉ वैभव गुप्ता, डॉक्टर सौम्या, डॉक्टर अतुल त्रिपाठी, रिजेंसी स्टाफ प्रभात,आकिफ़ अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे एवं आईरा प्रेस क्लब की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसल हयात, जिलाध्यक्ष सतेंद्र पाल विनायक, जिला महामंत्री जहीर खान वरिष्ट उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, उपाध्यक्ष अनुशासन अमित ठाकुर , मंडल कार्यकारिणी, जिलानी लियाकती, मेराज, फैसल निहाल, मो. उमर, सय्यद आरिफ , शानू खान, राहुल कश्यप, अमित कौशल, अमित शुक्ला,दानिश खान शावेज आलम, मोहम्मद ताल्हा, सुभाष, रेहान, पूजा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *