वाराणसी के टीचर का कमाल: बनाई ऐसी स्मार्ट दस्तानें जो दुश्मनों को देंगे 10,000 वोल्ट का करंट,कई खूबियों से लैस

वाराणसी के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के इन्नोवेशन टीचर श्याम चौरसिया ने मेरठ के एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर में देश के जवानों के लिये स्मार्ट दस्ताना तैयार किया है। ये स्मार्ट दस्ताना जवानों को ठंड से बचाने के साथ दुश्मनों को 10000 वोल्ट से अधिक करंट का झटका भी देगा।

वाराणसी के श्याम ने बताया इस उन्होंने कुछ दिन पहले सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प को देखते हुए तैयार किया है। कई खुबियों से लैस स्मार्ट आर्मी दास्तानें जवानों की सुरक्षा करने में मदद करेंगें।  ये दस्तानें ना केवल 10000 वोल्ट से अधिक करंट के झटके दें सकते हैं बल्कि इन स्मार्ट दास्तानों के माध्यम से सेना के जवान अपनी बंदूकों को 2 किलोमीटर दूर से संचालित कर सकते हैं। दस्तानों में ट्रांसमीटर लगाया गया है जिसका रिसिवर बंदूकों के ट्रिगर से जुड़ा होता है। जिसे जरुरत पड़ने पर जवान अपनी बंदूकों के ट्रिगर से संचालित कर दुश्मनों पर दूर से गोलियां दाग सकते हैं। यही नहीं हमारे जवान कहीं मुसीबत में हों या घायल स्तिथि में हो तो इन दास्तानों की मदद से अपने कंट्रोल रूम तक सूचना भी पहुंचा सकते हैं l  इन आर्मी दस्तानों को बिना बिजली के चार्ज किया जा सकता है l इसे बनाने में 8500 का खर्च आया है और 4 दिनों का समय लगा है l इसे बनाने में लेदर कपडे, कैपिसीटर, नैनो  रेडियो कंट्रोल, गियर मोटर, डायनेमो 6 वोल्ट, स्विच, 3.7 वोल्ट बैटरी, का इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *