एसएन सेन पोस्ट ग्रेजुएट बालिका कॉलेज के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष में शिक्षा ज्योति सम्मान समारोह

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

कानपुर मालरोड स्थित एसएन सेन पोस्ट ग्रेजुएट बालिका कॉलेज के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष में आज शिक्षा ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना राज्य सलाहकार समिति रवि शंकर हवेलकर मौजूद रहे जिन्होंने शहर के तमाम विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और स्नातक वह परास्नातक स्तर पर टॉप करने वाले छात्राओं को भी सम्मानित किया इस दौरान मंत्री ने बताया कि यह बड़े ही गर्व की बात है विद्यालय द्वारा लगातार शिक्षा नीति को बढ़ावा दिया जा रहा है यह विद्यालय उत्तर प्रदेश का ऐसा पहला विद्यालय है जो पूर्णतया छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में 40 विद्यालयों के प्राचार्य और 30 टॉपर्स को सम्मानित किया कार्यक्रम का प्रबंधन प्रभात पांडे व सपना राय द्वारा किया गया अगवाई में महाविद्यालय के सचिव प्रोबिर सेन, कोषाध्यक्ष दीप श्री सेन, संयुक्त सचिव सुभरो सेन, व प्रधानाचार्य डॉ सुमन रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *