कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को दी गई 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

जौनपुर  – माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 25 दिसंबर 2022 को सरकारी आवास पर कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई जिसमें जनपद के 2 गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार स्वर्गीय बच्चू लाल विश्वकर्मा और मोहम्मद इकबाल के परिजन को मा० मुख्यमंत्री जी के द्वारा चेक प्रदान किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने संबोधन में कहा कि दिवंगत पत्रकारों को उपलब्ध कराई जा रही धनराशि बहुत ही छोटी है किंतु शासन की ओर से एक सम्बल है कि संकट के समय वे अकेले नहीं है। शासन – प्रशासन  दिवंगत पत्रकार बन्धुओं के परिवार के साथ हैं।

इसी क्रम में 26 नवंबर 2022 को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा दिवंगत पत्रकारों के परिजनों के मुलाकात करते हुए आश्वासन दिया है कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो तो अवश्य अवगत कराएं।

उन्होंने जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय को निर्देशित किया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अन्य योजनाओं का परिजनों से आवेदन कराए और पात्र होने की दशा में उनको  योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाया जाए।

इस अवसर पर स्वर्गीय बच्चू लाल विश्वकर्मा और मोहम्मद इकबाल से परिवारजनों द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता राशि के लिए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *