पूर्व मंत्री अंगद यादव का आलीशान मकान कुर्क

हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में जेल में बंद पूर्व मंत्री व वर्तमान में भाजपा का दामन थाम चुके अंगद यादव पर आजमगढ़ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अंगद यादव का मकान शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क कर लिया गया। भारी फोर्स के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने सिधारी क्षेत्र स्थित मकान को सील करने के साथ ही मुनादी भी कराई। इसके साथ ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

 

अंगद यादव निजामाबाद विधान सभा सीट से कई बार विधायक चुने गए। बसपा सरकार में वे मंत्री भी बनाए गए थे। बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। वर्तमान में वह जेल की सलाखों के पीछे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में निजामाबाद सीट से भाजपा ने अंगद यादव के भतीजे मनोज यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था।

अंगद यादव पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 31 दिसंबर 2022 को ही अंगद यादव का सिधारी थाना क्षेत्र के मुसेपुर स्थित मकान को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। शुक्रवार को कई थानों की फोर्स के साथ प्रशासनिक अमला मुसेपुर स्थित पूर्व मंत्री के घर पर पहुंचा।
मकान को खाली करा कर उसे सील कर दिया और मुनादी भी कराई। पुलिस व प्रशासनिक अमले की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *