1-सपा विधायक लकी यादव का करीबी बताया जा रहा जख्मी युवक
जौनपुर,।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर बालू मंडी में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो बदमाशों ने बालू मंडी में शैलेश यादव निवासी जीयनपुर थाना मड़ियाहूं को लक्ष्य करके ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल ही गए । दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। सूचना मिलते ही लाइन बाजार सहित आसपास के थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल भेजने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई है। घायल युवक मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव का करीबी बताया जा रहा है। युवक की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिये वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है । वारदात के पीछे बालू मंडी में वर्चस्व की जंग बताई जा रही है।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर बालू मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो बदमाशों ने शैलेश यादव निवासी जीयनपुर थाना मड़ियाहूं को लक्ष्य करके ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।शैलेश यादव लालू को तीन गोलियां लगी जिसमे एक गोली बाए तरफ सीने, दूसरा हाथ तथा तीसरी गोली कमर में लगी है। उसकी हालत नाजुक देखते ही जिला अस्पताल के डाक्टरो ने वाराणसी रेफर कर दिया । अपने साथी को गोली मारे जाने की खबर मिलते ही मल्हनी विधायक लकी यादव जिला अस्पताल पहुंचकर हालचाल लिया। थाना क्षेत्र के चांदपुर गाँव के निवासी मनीष यादव के जमीन पर बालू मंडी है उसके साथ बड़े भाई का साला शैलेश यादव भी रहता है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर मनीष यादव से कुछ लोगो से विवाद हुआ था आज बाइक सवार दो बदमाश मनीष यादव की हत्या के इरादेआ से आये थे लेकिन शैलेष यादव बदमाशों का शिकार बन गया।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार ने बताया कि अमर बहादुर यादव जो चौकीदार है मनीष यादव चांदपुर बालू मंडी में रहते हैं। चौकीदार ने बताया कि लालू यादव और मनीष आपस में बातचीत कर रहे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाश रजनीश यादव, जवंसा यादव, देवा यादव ,जोकि मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं यह अचानक आकर शैलेश यादव उर्फ लालू यादव पर फायर किए लालू यादव घायल हो गए हैं। उनको बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है इसमें तहरीर लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया जो मामला सामने आया है उसने यह सामने आया कि आपसी रंजिश में गोली चली है। गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई है शीघ्र ही इन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

