अयोध्या(जिला संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।
अयोध्या हनुमानगढ़ी महंत राजू दास ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की अपील जिस प्रकार स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने गुर्गों के साथ श्रीरामचरितमानस का पन्ना लखनऊ में जलवाया है यह दुखद है और निंदनीय है अत: मुख्यमंत्री जी से अपील है कि जिन लोगों ने श्रीरामचरितमानस के पन्ने को जलाया है ऐसे व्यक्तियों के ऊपर कठोर कार्रवाई की मांग की।उन्होंने कहा अगर सरकार कार्यवाही नहीं की तो अयोध्या के साधु संत हिंदू जनमानस में काफी आक्रोश है और जिस दिन साधु संत व हिंदू जनमानस उठ जाएगा आपके प्रशासन व्यवस्था रोक नहीं पाएगी इसलिए आप से अपील है कि ऐसे लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें। उन्होंने एक वीडियो में बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य का सर कलम करने वाले को मैं उसे 21 लाख का इनाम दूगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कार्यवाही न करने पर हिंदू समाज अपनी कार्यवाही करेगा।

