बच्चों को गणित के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए क्विज का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। रजत वूमंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट में गणित क्विज कराया गया। बच्चों को गणित के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए क्विज का आयोजन कराया गया। क्विज में दो टीमें शामिल रहीं।टीम ए में डीएलएड थर्ड ईयर की जाह्नवी ,प्रगति ,संयोगिता तथा सना छात्राओं ने भाग लिया और टीम बी में डीएलएड थर्ड सेमेस्टर से शिखा, पारुल, सौम्या, ईशा तथा आन्या छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के द्वारा जीवन में गणित की महत्वता को बताया गया। अंत में प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *