जौनपुर जंक्शन, पेशाब घर बंद, स्टेशन परिसर के मुख्यद्वार पर बह रही गंदी नालियां
देश की उपासना समाचार पत्र
पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा
जौनपुर।
जिले के माने जाने स्टेशन जौनपुर जंक्शन या जौनपुर की भाषा में कहें तो भंडारी स्टेशन पर पहुंचना अब बीमारी से होकर गुजरना बराबर हो चुका है।शहर के मुख्य स्टेशन के द्वार पर गंदे नाली के पानी की वजह से स्टेशन के कर्मचारियों तथा रेल यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही पार्किंग इंट्री गेट पर नाली का गंदा पानी खुले में बहता हुआ मिलेगा। पैदल हैं तो टेढ़ा सीधा होते हुए इधर उधर से निकल जायेंगे लेकिन यदि आप वाहन से हैं भले ही साइकिल से ही हैं तो भी इस नाले से होकर गुजरना होगा।इसी रास्ते रेलवे के समस्त स्टाफ तथा यात्रियों के वाहनों का प्रवेश तथा एग्जिट होता है। इस तरह से बह रहे गंदे नाली पर जल्द से जल्द रोक लगाना चाहिए क्योंकि स्टेशन के स्टैंड के पास बने पे एंड यूज शौचालय के पेशाब घर को बंद कर देने की वजह से काफी लोग उसके बाहरी दीवार के पास खड़े होकर टॉयलेट कर देते हैं।यही सब टॉयलेट और अन्य गंदा पानी पूरे प्रवेशद्वार तक फैला हुआ हैं।
संबंधित अधिकारियों को इस मामले को संज्ञान लेते समाधान कराना चाहिए ताकि आने जाने वाहनों को इस गंदे नाली से होकर ना गुजरना पड़े, नाली के गंध की वजह से खतरनाक बीमारियों से भी बचा जा सके। इसके अलावा किसी प्रकार की दुर्घटना की भी संभावना नहीं होगी।अंतिम कुछ वर्षो में रेलवे ने बहुत ही विकास किया।चाहे यात्री सुविधा की बात की जाय या फिर रेल व्यवस्था की बात हो रेलवे ने यात्रियों के लिए हर सफर आसान कर दिया।वर्तमान में जिस तरह से देश के हर स्टेशन का कायाकल्प हुआ या हो रहा है उस हिसाब से इस स्टेशन पर बह रही गंदी नाली शोभा नही दे रही है।संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द उक्त समस्या के समाधान पर विचार करना चाहिए।


