उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान हुआ प्रारम्भ।

प्रधान का ब्रेन हेमरेज से मृत्यु होने पर आज कड़ैला में उपचुनाव सुबह 7 बजे से प्रारम्भ

जौनपुर

विकास खंड सोंधी ब्लॉक में पंचायत उप चुनाव के लिये बुधवार को ब्लाक से पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्र पर पहुचीं। सोंधी ब्लाक के ग्राम पंचायत कड़ैला में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। इस गांव के प्रधान कमलेश बिंद का निधन हो जाने से गांव, प्रधान विहीन हो गया था। प्रधान पद के उपचुनाव में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें मृतक प्रधान कमलेश बिंद की पत्नी अनीता बिंद दूसरा लल्लन बिंद पुत्र छट्ठू और मनीता पत्नी राजेन्द्र प्रत्याशी हैं। कड़ैला गांव के प्राथमिक विद्यालय पर मतदान केंद्र पर दो बूथ बनाए गए हैं। इस गांव में मतदाताओं की कुल संख्या 1309 है। आज दो मार्च को सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। आज सुबह तीनो प्रत्याशियों के परिवार के मतदाताओं ने अपना – अपना मतदान किया, और गांव के मतदाता प्राथमिक विद्यालय कड़ैला में बने मतदान केंद्र पर अपना मतदान करने पहुच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *