ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। होली से हमारे दिलो मे प्यार और आत्मीयता का संचार होता है होली के रंग हम सब के जीवन मे खुशियो के रंग भरने का काम करते हैं। वयोश्रेष्ठ मन्दिरम् (वृद्धाश्रम) मे निराश्रित बुजुर्गो के बीच होली का उत्सव मनना एक अपने मे पुण्य पर्व सा है । होली मे बनने वाले विभिन्न प्रकार के पकवान हमारे जीवन मिठास घोलने के लिए का संदेश देते है। वृद्धाश्रम मे सभी का परिवारिक वातावरण मे हर्षोल्लास के साथ होली मनना मन को प्रफुल्लित करने वाला अनुभव है । ये होली हमारी जिन्दगी की यादगार रहेगी। उक्त उद्गार सिटी मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी ने वृद्धाश्रम मे होली समारोह मे व्यक्त किये। उन्होने आश्रम मे रहने वाले सभी संवासियो को वस्त्र वितरण किये।
इस अवसर पर संस्थान निदेशक डाॅ. शीर्षेन्दु शील”विपिन” ने कहा कि सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान परिवार द्वारा संचालित सभी वृद्धाश्रम कानपुर , झांसी, लखनऊ, सीतापुर की तरह अल्लीपुर हरदोई मे भी संस्थापक प्रबन्धक डाॅ. सुशील चन्द्र त्रिवेदी”मधुपेश” निर्देशानुसार धूमधाम से होली का समारोह आयोजित किया गया। वृद्धाश्रम मे होली जैसे समारोह जीवन नवीन आशा और उमंग लाते है जिससे इनके स्याह जीवन मे फिर से रंगत लौट आते है। वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गो ने एक दूसरे को रंगो से सराबोर कर, फाग लोक गीत गाये कर होली का आनन्द लिया।
समारोह का संचालन रूचि पाण्डेय ने किया ।आभार ज्ञापन शीला जायसवाल ने किया । इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता तथा 124 संवासी उपस्थित रहे।

