रिपोर्ट उमाकान्त लाला
शाहजहाँपुर : जिलाधिकारी ने तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज से प्रारंभ होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग , नगर विकास विभाग , पंचायतीराज / ग्राम्य विकास विभाग , पशुपालन , बाल विकास एवं पुष्टाहार , शिक्षा , दिव्यांगजन सशक्तीकरण , कृषि एवं सिंचाई , सूचना एवं उद्यान विभाग आदि के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने निर्देश दिया कि सभी विभाग निर्धारित किए गए माइक्रोप्लान के अनुसार गतिविधियों का संचालन करें। विभिन्न विभागों को दिए गए दायित्वों एवं कार्यो को समय से पूर्ण कराते हुये रिपोर्ट प्रेषित करें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि नगर विकास विभाग साफ सफाई , फागिंग , शुद्ध पेयजल का प्रयोग , खुले में शौच न करना तथा मच्छरों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेगा। पंचायतीराजध्ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम प्रधान ग्राम स्तर पर साफ-सफाई , हाथ धोना , शौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी हेतु जनजागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार , शुद्ध पेय जल की व्यवस्था , झाड़ियों व तालाबों की साफ-सफाई , छिड़काव आदि व्यवस्थाओं को करने के साथ ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण व पुष्टाहार उपलब्ध कराए तथा ए.ई.एस./ जे.ई. रोग से दिव्यांग कुपोषित बच्चों को अति कुपोषित बच्चों की भांति पुष्टाहार/टेक होम राशन उपलब्ध कराने का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा क्लोरिनेशन डेमो, पेयजल को उबालना, साबुन से हाथ धोना, शौचालय के प्रयोग हेतु जागरूक किया जाएगा तथा पशुपालन विभाग यह निश्चित करें कि पशुपालकों का संवेदीकरण , सूकर बाड़ों को आबादी से दूर बनवाएं जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने हेतु लोगो को स्वच्छ आदते अपनाने के लिए करें और रोगो के बचाव के विषय में जानकारी दें। बच्चों को भी स्वच्छ आदते अपनाने हेतु जागरूक किया जाये। जिलाधिकारी ने मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण तथा सफाई का प्रबन्ध करने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें, अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखें, अपने गांव और मोहल्ले के वातावरण को स्वच्छ रखें तथा समुदाय को साफ-सफाई और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि संचारी रोग गांव अथवा क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को आर्थिक नुकसान का एक बड़ा कारण हो सकता है, इसलिए संचारी रोगों से लड़ाई में सभी को हर संभव प्रयास करना होगा जिससे परिवार और समुदाय इन रोगों से मुक्त रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव अथवा आस-पास के क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित हो तो उसके परिवार को तुरन्त इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करें।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा आर के गौतम , उप जिलाधिकारी सदर सतीश चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

