चोरी की योजना बनाते दो शातिर चोर गिरफ्तार

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर बदलापुर थाना अंतर्गत पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए 02 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 मो0सा0, 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस, 1800 रूपया, 02 मोबाईल, 14 पीतल के घंटे व अन्य सामान बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डा. अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में बदलापुर की संयुक्त टीम द्वारा 02 शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना बदलापुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रात्रिगस्त के दौरान मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर शातिर वांक्षित चोर जिन्होने लेदुका मन्दिर में की गई चोरी व अन्य स्थानो पर चोरी की घटना को अंजाम देते रहते है, आज फिर एक बड़ी घटना को अजांम देने की फिराक मे है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सर्वोदय महिला महिला महाविधालय ग्राम मोलनापुर के पास उक्त चोरो के आने का इन्तजार करने लगे तभी वहां से तेज रफ्तार में एक बाइक आते दिखाई दिया। पुलिस द्वारा इनको रोकने का प्रयास करने पर चोरो द्वारा भागने का प्रयास किया गया पुलिस बल ने उक्त चोरो को दौड़ाकर पकड लिया गया। जिसे गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- अनिल कुमार पुत्र बसन्तलाल नि0 ग्राम गद्दोपुर थाना महाराजगंज जौनपुर।
2- विजय कुमार पुत्र रमाशंकर ग्राम इब्राहिमपुर थाना महाराजगंज जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1- अनिल कुमार पुत्र बसन्तलाल नि0 ग्राम गद्दोपुर थाना बदलापुर जौनपुर
1-मु0अ0सं0-0083/23 धारा 380 भादवि थाना बदलापुर, जौनपुर।
2-मु0अ0सं0-0084/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर, जौनपुर।
2- विजय कुमार पुत्र रमाशंकर नि0 ग्राम इब्राहिमपुर थाना महाराजगंज जौनपुर
1-मु0अ0सं0-83/23 धारा 380 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर।

बरामदगी-
1.एक तमंचा .315 बोर।
2. 02 जिंदा कारतूस .315 बोर।
3. 02 पर्स, 02 मोबाईल,एक टूटी चिलम गांजा पीने वाली, नगद 1800/- रूपये, 14 पीतल का घंट ।
4. 01 मोटर साईकिल स्पेलेण्डर UP 62 BV 5313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *