ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर सरायख्वाजा थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट 14(1) के तहत अभियुक्त राजकमल बिन्द पुत्र अखिलेश बिन्द निवासी मनेछा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर एक पिकप वाहन सख्या UP 62BT 4567( कीमती करीब 7 लाख रूपया) को जब्त किया गया।
डा0 अजय पाल शर्मा*, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गैगेस्टर एक्ट में अभियुक्तो के सम्पत्ति की जब्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र मय हमराही के द्वारा सम्बन्धित मु0अ0सं0 308/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी निवारण अधिनियम 1986 में धारा 14(1) के तहत जब्ति की कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त राजकमल बिन्द उर्फ सोनू पुत्र पुत्र अखिलेश बिन्द निवासी मनेछा थाना खेतासराय जौनपुर की एक पिकप नं0 UP 62 BT 4567 का अनुमानित कीमत 700000/- रू0 जब्त किया गया आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

