जौनपुर डीकेयू क्राइम ब्यूरो : समाजवादी पार्टी की वार्ड नं0 9 उमरपुर ,कालीकुत्ती जौनपुर से प्रत्याशी श्रीमती पियंका पत्नी अशोक कुमार के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन कल अजय त्रिपाठी उर्फ मुन्ना पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा0 राकेश श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में सिम्पू श्रीवास्तव, पिन्टू गुप्ता, राहुल सिंह, भुवनेश, उमेश, अश्वनी आदि लोग मौजूद रहे।

