भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी ने झोंकी ताकत : भाजपा की जीत से आतंक मुक्त व अतिक्रमण मुक्त होगी नगर पालिका

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

गोण्डा।नगर पालिका परिषद गोण्डा से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी रायचंदानी के पक्ष में पार्टी नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह से ही नेताओं की अगुआई में नौ टीमों ने नगर के विभिन्न वार्डो में जाकर मतदाताओं से प्रत्याशी के पक्ष में सहयोग करने का अनुरोध किया। प्रत्याशी के पति राजेश रायचन्दनी के साथ जिलाध्यक्ष अमर कश्यप ,पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी , के के श्रीवास्तव , पूर्व ब्लाक प्रमुख वैभव सिंह, उमेश शुक्ला , राजा बाबू गुप्ता , नीरज मौर्या , विद्या भूषण द्विवेदी , सचिन बाल्मीकि , अभिषेक दत्त त्रिपाठी सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने ददुआ बाजार बरियार पुरवा में घर घर जाकर जनता से आशीर्वाद लिया । स्थानीय निवासियों ने
निवर्तमान अध्यक्षों पर क्षेत्र में कई विकास कार्यो में बाधा उतपन्न करने का आरोप लगाया । पार्टी नेताओं ने लोगो को आश्वस्त किया कि भाजपा की जीत से पालिका आतंकमुक्त और अतिक्रमण मुक्त होगी।
बड़गांव वार्ड के भाजपा प्रत्याशी अन्तिमा चौरसिया और उनके पति शेष चौरसिया के साथ राजेश राय चन्दानी, शिव बहादुर पाण्डेय , आनन्द विक्रम सिंह , हरशु तिवारी , अभिषेक दत्त त्रिपाठी, देव नारायण मिश्रा, श्याम सुंदर मौर्या , सिद्धार्थ मिश्रा , अनिल कुमार पासवान सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर लोगो से मिलकर सहयोग मांगा।
प्रत्याशी प्रतिनिधि राजेश राय चन्दानी ने कहा कि जीतने के बाद नगर क्षेत्र के विकास के लिए विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा ।
राधाकुंड वार्ड के प्रत्याशी संजय तिवारी के साथ तमाम कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का माला पहनाकर स्वागत किया । उनके साथ राकेश तिवारी , संतोष सिंह , सोनार बिरादरी के जिलाध्यक्ष भैया लाल सोनी , पण्डित श्रीकांत पाण्डेय , दीपक गुप्ता , कुलवंत श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने डोर टू डोर सम्पर्क कर आम जनता से आशीर्वाद लिया ।
वरिष्ठ नेता शेष नारायण शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राय चंदानी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना राय , अर्चना उपाध्याय , शुगन्ध चौबे , ममता श्रीवास्तव , रेखा श्रीवास्तव , ज्योति पाण्डेय , रानी श्रीवास्तव , उषा तिवारी , नीतू मिश्रा सहित सैकड़ों महिलाओं ने पंत वनगर में नारा लगाते हुए घर घर जाकर लोगो को सरकार द्वारा शुरू किए गए जनकल्याण योजनाओं के पत्रक देकर सहयोग मांगा तथा नगर पालिका को आतंक मुक्त करने के लिए भाजपा पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *