ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एजीएम में सीएसआई सदस्यों ने भाग लिया जिसमें सीएसआई लखनऊ चौप्टर के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सभी सदस्यों और प्रबन्धन समिति 2023-2024 के सदस्यों का स्वागत किया। बैठक एजेण्डा आइटम के अनुसार आयोजित की गई थी। बैठक में आर.ए.एस. त्यागी, अरविंद शर्मा, राकेश पुरी, डॉ. पुनीत मिश्रा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, हरीश चन्द्र गुप्ता और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सीएसआई लखनऊ चौप्टर के वाइस चेयरमैन विनय कुमार जौहरी ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया।
तत्पश्चात, कम्प्यूटर सोसाइटी ऑफ इण्डिया, लखनऊ चौप्टर ने ‘‘करैंट थ्रेट लैंडस्केप’’ विषय पर ट्रेंड माइक्रो के सहयोग से ज्ञान साझा करने वाले तकनीकी सत्र का आयोजन किया। कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इण्डिया लखनऊ चौप्टर द्वारा अपना कीमती समय निकालने के लिए अतिथि वक्ताओं का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। पवित्र कौशिक, बिजनेस हेड स्टेट गवर्नमेंट बिजनेस, ट्रेंड माइक्रो और श्री गोविंद सिंह, हेड टेक्निकल स्टेट गवर्नमेंट बिजनेस ट्रेंड माइक्रो ने ‘‘करैंट थ्रेट लैंडस्केप एण्ड अटैक लाइफ साइकिल – कनेक्टेड थ्रेट डिफेंस एंड इम्पोर्टेंस ऑफ थ्रेट इंटेलिजेंस’’ पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने ज्ञात, अज्ञात और अप्रकाशित साइबर खतरों से सम्बन्धित जाँच और शमन रणनीतियों को भी कवर किया। सत्र के मॉड्यूल्स जानकारीपूर्ण, शिक्षाप्रद थे। सीएसआई सदस्यों, एनआईसी अधिकारियों, शासकीय अधिकारियों, वित्तीय क्षेत्र के अधिकारियों और शिक्षाविदों सहित गरिमापूर्ण दर्शकों द्वारा अच्छी तरह से भाग लिया गया था।
कम्प्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया के रीजनल वाइस प्रेसिडेन्ट अरविंद शर्मा ने अतिथि वक्ताओं – ट्रेंड माइक्रो के पवित्र कौशिक और गोविंद सिंह तथा तकनीकी सत्र में भाग लेने वाले दर्शकों को धन्यवाद दिया। तकनीकी सत्रों को हकीकत में लाने के लिए ट्रेंड माइक्रो लखनऊ के अंकित तिवारी के प्रयासों की सराहना की गयी।
प्रतिभागियों के बीच तकनीकी सत्रों में शामिल विभिन्न पहलुओं पर चर्चा तथा रात्रिभोज के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

