नगर के गली कूंचों में जनसंपर्क कर रहे भाजपा कार्यकर्ता

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

गोण्डा। नगर पालिका परिषद गोण्डा में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी रायचन्दानी को विजय श्री दिलाने के लिए भाजपा टीम नगर के गली कूंचों में सघन जनसंपर्क कर रही है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना राय , अर्चना उपाध्याय , ममता श्रीवास्तव , किरण मिश्रा , रानी श्रीवास्तव , रेशमा खत्री , रेखा श्रीवास्तव , सुषमा शुक्ला , नीतू मिश्रा , सुनीता तिवारी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं की हुजूम ने महारानीगंज वार्ड में घर घर जाकर लोगो से मिलकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सहयोग का अनुरोध किया ।
विष्णुपूरी कालोनी में भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि राजेश रायचन्दानी , जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप , पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी , नीरज मौर्या , डॉ रंजन शर्मा , अभिषेक दत्त त्रिपाठी , सिद्धार्थ मिश्रा , श्याम सुंदर मौर्या, पंकज कुमार पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, हरशु तिवारी , देव नारायण मिश्रा , रक्षा राम भारती , विद्या भूषण द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ घर घर जाकर लोगो से भाजपा पक्ष में मतदान करने अपील की ।
नगर के अल्पसंख्यक बाहुल्य पटेल नगर पूर्वी वार्ड में भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के नगर प्रभारी फैसल शाह अपने सहयोगियों के साथ डोर टू डोर जाकर लोगो से सम्पर्क कर भाजपा पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। टीम में उनके साथ इमरान खान , शहबाज नियाजी , वसीम रजा , रिजवान अंसारी , जियाउर्रहमान , प्रदीप सिंह , कासिम खान सहित दर्जनों अल्प संख्यक कार्यकर्ताओ ने भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित किया ।
वरिष्ठ नेता व मीडिया प्रभारी शेष नारायण शर्मा ने बताया कि शशांक मिश्रा , उमेश शुक्ला , आनन्द विक्रम सिंह , संतोष सिंह , मनोज श्रीवास्तव , के के श्रीवास्तव , राजा बाबू गुप्ता , पूर्व ब्लाक प्रमुख वैभव सिंह , सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने महाराज गंज एवम कटहरिया मोहल्ला में जाकर डोर टू डोर सम्पर्क कर लोगो से भाजपा को जिताने की अपील की है । निकाय चुनाव में नगर के संभ्रांत मतदाताओं के प्रबल समर्थन से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी रायचंदानी के पक्ष में लहर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *