तमंचा व कारतूस के साथ अंतर जनपदीय हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर खुटहन थाना अंतर्गत
वंशीपुर नहर पुलिया के पास से पुलिस ने शुक्रवार को थाने के हिस्ट्रीशीटर व अन्तर जनपदीय अपराध के आरोपित को तमंचा व कारतूस के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया।
इस मामले में जानकारी देते हुए
प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के धमौरखास गांव निवासी नियाज़ अहमद आजमगढ़ व जौनपुर में डेढ़ दर्जन से अधिक संज्ञेय अपराधों में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी हेतु कई बार दबिश दी गई। लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिल सकी। उसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर का सहारा लिया गया। शुक्रवार को सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक राजित राम यादव व‌ हमराहियों संग घेराबंदी कर उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ खुटहन थाने में लूट, जानलेवा हमला,गेंगस्टर सहित सात तथा आजमगढ़ जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *