ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर भारतीय स्टेट बैंक जौनपुर (मुख्य शाखा) द्वारा बी.आर.पी. इण्टर कालेज के यूपी बोर्ड की परीक्षा 2023 मे अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल और इण्टर के विद्यार्थियों आकाश यादव 92%, विवेक मौर्य 91.2%, साक्षी यादव 90%, अनुज यादव 87.2%, नितिन यादव 83%, आदित्य मौर्य 82.6%, सुधांशु श्रीवास्तव 81%, अंकित यादव 80% (इण्टर), उत्कर्ष प्रजापति 88.33%, आनंद 85.5%, यश गुप्ता 85.5%, आरुषि 84.5%, जिज्ञासु गौतम 84.16%, प्रिया 83%, ज्योति सोनकर 80% (हाई स्कूल) को माल्यार्पण करते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । बैंक मैनेजर रवि मेहरोत्रा और डिप्टी मैनेजर योगेश कुमार पाठक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरष्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बैंक द्वारा शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए दी जा रही बेहतर सुविधाओं के विषय में बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद्र सिंह ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विद्यालय का रिजल्ट जनपद में बेहतर आने के लिए उत्कृष्ट एवं सरल सुबोध शिक्षण तकनीक से श्रेष्ठ परिणाम देने में सहायक सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों को भविष्य में और श्रेष्ठ प्रदर्शन केलिए प्रेरित किया जिससे बच्चों के साथ साथ विद्यालय का नाम प्रदेश में रोशन हो सके। विद्यालय के प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शुभाशीर्वाद देते हुए कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेते हुए भविष्य में श्रेष्ठ कीर्तिमान स्थापित करने का दृढ़ संकल्प लेने की बात कही। सम्मान समारोह में प्रकाशचन्द्र यादव, राजीव श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, जगत प्रकाश श्रीवास्तव, मंजू देवी, डॉ विमल श्रीवास्तव, सोम कुमार वर्मा, डॉ आकाश श्रीवास्तव, हीरालाल, विजय प्रकाश पांडे, योगेंद्र त्रिपाठी, विराज राज यादव, आनंद श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रेम कुमार यादव, राहुल सिंह, मोहम्मद रजा खान, मनोज दत्त मिस्र, संतोष श्रीवास्तव, अजय कुमार, विजय कुमार यादव, रतन सिंह, विवेक सिंह, मनोज कुमार, , जितेंद्र कुमार, विनय कुमार, अनिल कुमार, शशि प्रकाश आदि शिक्षक औरशिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

