ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर नगर निकाय के चुनाव में अब मात्र 2 दिन शेष बचे हैं ऐसे में अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवार अपनी पूरी ताकत मतदाताओं के बीच रोक दिया है विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रोड शो नुक्कड़ सभाएं कर जनता को रिझाने में लगे हुए हैं तो वही आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार डॉ चित्रलेखा सिंह ने भी नगर के प्रमुख क्षेत्रों में तूफानी दौरा करते हुए रोड से निकाला और अपनी लोकप्रियता का एहसास भी लोगों को कराया । जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को संबोधित कर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की बात कह रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ आप पार्टी की सशक्त महिला उम्मीदवार तिलकधारी महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर
डॉ चित्रलेखा सिंह ने नगर उत्तरी में किला रोड से चल कर शाही किला, अटाला मस्जिद , सुतट्टी बाजार , अहियापर , भण्डारी स्टेशन , सब्जीमण्डी , कोतवाली चौराहा , चहारसू चौराहा ,शाहीपुल ओलंदगंज में जबरदस्त रोड शो किया। इस दौरान चित्रलेखा सिंह ने अपने संवाद में कहा कि यदि वह चेयरमैन चली जाती है तो निश्चित रूप से नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा महिलाओं के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा समय से कर्मचारियों का वेतन दिलाया जाएगा नगर की साफ-सफाई बेहतर ढंग से कराई जाएगी सभी चौराहे सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे हाउस टैक्स ऑफ वाटर टैक्स माफ जरूर किया जाएगा। रोड शो में युवा , नवजवान , महिलाओं ने बीच बीच में तेज बारिश के बावजूद पूरे जोशोखरोश के साथ अपनी ताकत दिखाया । रोड शो में सभी धर्म जाति जैसे हिन्दू , मुस्लिम , सिखा , महिला पुरुष नव जवान सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।रोड शो में तमाम पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह, श्रीकांत माहेशरी , संजय सिंह कुर्री,प्रबंधक महासंघ अध्यक्ष दिनेश तिवारी , व्यापार मण्डल अध्यक्ष विवेक सिंह, जेसीआई अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, प्रदीप सिंह रिंकू, मॉर्निंग वॉकर क्लब , गायक अवनीश तिवारी , सर्वेश जायसवाल , रवि जायसवाल ,विजय सिंह एडोकेट, सिख समुदाय के तमाम लोग , अलग अलग मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारी , व्यापार मण्डल, छात्र संघ के नेता गण, समाजसेवी महिलाए आदि लोग सम्मलित हुए ।

