जौनपुर दै. देश की उपासना कार्यालय प्रतिनिधि : तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर द्वारा विद्यालय के प्रॉगण स्थित हाल में महाविद्यालय के मेधावी छा़त्राओं के सम्मान किए जाने हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया। जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती आभा सिंह पूर्व डाक निदेशक ( भारत सरकार ) वरिष्ठ अधिवक्ता मुम्बई हाईकोर्ट एवं संस्थापक अध्यक्ष रण समर फाउण्डेशन नामक सामाजिक संस्था रही तथा विशिष्ट अतिथि शुश्री शालिनि सिंह सामाजिक कार्यकर्ता एवं संयोजक रण समर फाउण्डेशन रहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता तिलकधारी महिला महाविद्यालय अध्यक्ष जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यन्त सिंह द्वारा किया गया, उनके साथ मंचासीन अतिथियों में तिलकधारी महिला महाविद्यालय के उप प्रबंधक डॉ धर्मराज सिंह, तिलकधारी महिला महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश सिंह उर्फ बब्बू एवं तिलकधारी महिला महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष संजय सिंह भी मंच पर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। मुख्यअतिथि का स्वागत तिलकधारी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ वन्दना सिंह द्वारा किया गया। महाविद्यालय द्वारा अपनें छात्राओं को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किये जानें हेतु कार्यक्रम रखा गया था ताकि प्रतिभावान छात्राओं को प्रोत्साहन किये जानें से महाविद्यालय की अन्य छात्राओं में शिक्षा के प्रति जागरुकता और लगन पैदा हों सकें जिसके लिए महाविद्याालय की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं जिनमें कुमारी अंशिका सिंह, कुमारी अंकिता जायसवाल, कुमारी सिम्पी सोनी, कुमारी अर्पिता श्रीवास्तव, आंचल साहू, अर्पिता यादव, शालिनी, आयुशी तिवारी को सामाजिक संस्था रण समर फाउण्डेशन की अध्यक्षा एवं मुख्य अतिथि डॉ. आभा सिंह द्वारा संस्था की ओर से प्रशस्ति-पत्र एवं पांच हजार रुपये का चेक प्रोत्साहन धनराशि के रुप में प्रदान किया गया।डॉ. आभा सिंह ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए अपने जीवन के संघर्षो एवं अपनी सफलताओं के बारे में बताया गया और कहा कि अगर मन में विश्वास और हौसला है तो एक दिन मंजिल जरूर मिलेगी उन्होने छात्राओं को शिक्षा के प्रति लगन और निष्ठावान होना जीवन में नितान्त आवश्यक बताया, कार्यक्रम के अन्त में महाद्यिालय के अध्यक्ष दुष्यंत सिंह नें सभी का आभार व्यक्त किया। उपरोक्त कार्यक्रम में तिलकधारी महिला महाविद्यालय के शिक्षक गण जिनमें डॉ संजीव सिंह ,डॉ प्रणव सिंह, डॉ राजश्री, डॉ पूनम सिंह, डॉ नीलम सिंह, डॉ गीता, डॉ निकिता, डॉ दुर्गा, डॉ ज्योति, डॉ श्रुति, डॉ कोमल आदि शिक्षक व शिक्षिका और तिलकधारी महिला महाविद्यालय के स्टाफ संजय सिंह, अनूप सिंह, सीमा सिंह, विनीता सिंह, सुशील सिंह एवं अन्य छात्राएं तथा अनके अभिवावक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन तिलकधारी महिला महाविद्यालय की छात्रा द्वारा किया।

